Butterfly Facts in Hindi- तितली कीट वर्ग का सामान्य रूप से हर जगह पाया जानेवाला प्राणी है। तितली बहुत सुन्दर तथा आकर्षक होती है। दिन के समय जब यह एक फूल से दूसरे फूल पर उड़ती है और मधुपान करती है तब इसके रंग-बिरंगे पंख बाहर दिखाई पड़ते हैं। इसके शरीर के मुख्य तीन भाग हैं सिर, वक्ष तथा उदर। इनके दो जोड़ी पंख तथा तीन जोड़ी सन्धियुक्त पैर होते हैं
अतः यह एक कीट है। इसके सिर पर एक जोड़ी संयुक्त आँख होती हैं तथा मुँह में घड़ी के स्प्रिंग की तरह ‘प्रोवोसिस’ नामक खोखली लम्बी सूँड़नुमा जीभ होती है जिससे यह फूलों का रस (नेक्टर) चूसती है। ये एन्टिना की मदद से किसी वस्तु एवं उसकी गंध का पता लगाती है धरती पर 24,000 से भी ज्यादा प्रकार की तितली मौजूद है
Amazing Butterfly Facts in Hindi | अनसुनें रोचक तथ्य
तितली उड़ी, बस मे चढ़ी।
सीट ना मिली, तो रोने लगी।
ड्राइवर बोला, आजा मेरे पास,
तितली बोली ”हट बदमाश”।
ये कविता बचपन में बहुतों ने गाई होगी. आपने चाहे ना गाई हो लेकिन मैने जरूर गाई थी. बचपन में सिर्फ कविता जानते थे आज हम विस्तार से जानकारी जान लेते है. आज हम आपको तितलियों के बारे में Butterfly Facts in Hindi देने जा रहे है…
1. तितली किट वर्ग का प्राणी है जो समान रूप से सभी जगह पाए जाने वाला प्राणी है।
2. धरती पर 24,000 से भी ज्यादा प्रकार की तितली मौजूद है
3. तितलियां अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप में पाई जाती है।
4. तितली के पंखो के आर-पार देखा जा सकता है, इनके 4 पंख होते है। लेकिन धरती की सबसे बड़ी तितली के 12 पंख है।
5. तितलियाँ सुन नही सकती, बहरी होती है लेकिन ये वाइब्रेशन महसूस कर सकती है।
6. Amazon के जंगलों में पाई जाने वाली तितलियाँ शरीर में सोडियम की कमी पूरी करने के लिए कछुओं के आंसू पीती है।
7. तितली भी मधुमक्खियों की तरह फूलों से नेक्टर चूसती है और जिंदा रहती है।
8. तितली का जीवन चक्र 2 से 4 हफ्तों का होता है, लेकिन कुछ प्रजातियाँ 9 महीने तक जिंदा रहती है।
9. तितलियाँ हमेशा पत्तों पर अंडे देती है, ये अपने पैरों से पता लगा लेती है कि ये पत्ता अंडे देने के लिए सही है या नही।
10. सबसे बड़ी तितली 12 इंच की और सबसे छोटे तितली आधे इंच की है।
Butterfly Facts in Hindi for Kids
11. यदि तितलियों को मौका दिया जाए तो ये आपका खून, पसीना और आंसू भी पी सकती है।
12. तितली किसी भी चीज का स्वाद पैरों से चखती है।
13. तितली की आँख में 6000 लैंस होते है जिनकी मदद से ये अल्ट्रावाॅयलेट किरणें तक देख सकती है।
14. तितलियाँ ठंडे खून वाली होती है, ये तभी उड़ सकती है जब इसके शरीर का तापमान 85°F (29°C) से ज्यादा होगा।
15. धरती पर एक “89’98” नाम की तितली भी हैं। इसका ये नाम इसलिए रखा गया क्योंकि इसके पंखो की एक तरफ 89 और दूसरी तरफ 98 लिखा हुआ है।
16. आमतौर पर तितली 17 फीट/सेकंड की स्पीड से उड़ती है। लेकिन ‘स्किपर तितली‘ इतनी तेज उड़ती है कि घोड़े को भी पीछे छोड़ सकती है।
17. तितलियों का हम से पुराना नाता है, प्राचीन मिस्त्र की लगभग 3500 पुरानी चित्रकला में तितली छपी हुई पाई गई है।
18. तितलिया दुश्मन के किसी भी प्रकार की गति को भाप जाती है इसलिए जब कोई उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ता है तो वह तुरंत उड़ जाती है।
19. तितली किसी भी चीज पर अपनी दृष्टि एकाग्र नहीं पढ़ पाती जिसके कारण उन्हें धुंधला दिखाई देता है।
20. तितली के जीवन चक्र के चार चरण होते हैं अंडा, लार्वा, प्यूपा, वयस्क तितली
21. Skipper Butterfly बहुत ही तेजी से उड़ती है इतनी तेज कि वह घोड़े को भी पीछे छोड़ सकती है।
22. तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से कम हो तो तितलियां अपने उड़ने की क्षमता खो देती है।
23. तितली के शरीर में एक सूंड जैसा अंग होता है जिससे वह फूलों के पराग को चूसती है साथ ही पौधे की पत्तियां और फल भी खाती है इसके अलावा अपने शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व गीली मिट्टी से भी प्राप्त करती है।
24. विश्व की सबसे तेज उड़ने वाली तितली Monarch Butterfly है यह काफी जहरीली होती है और यह 3000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर उड़ान भर सकती है। ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में यह पाई जाती है। Last 25 सालों में, 90% से ज्यादा मोनार्च तितलियाँ गायब हो चुकी है।
25. दुनिया की सबसे बड़ी तितली Joint Birdwing Butterfly है। जो सोलेमन दीपों में पाई जाती है। इसके पंखों का फैलाव 12 इंच से ज्यादा होता है।
26. तितली के शरीर में लगे एंटीना की सहायता से सूंघ सकती है अर्थात यह अपने सिर पर लगे हुए एंटीने को नाक की तरह इस्तेमाल करती है।
27. तितलियों का लार्वा से तितली बनने में लगभग 15 दिन का समय लगता है।
28. यह अपने अंडे पत्तियों के निचले भाग की तरफ देती है ताकि उनके अंडे सुरक्षित रहे।
29. इनके अंडों की संख्या 400 के करीब होती है और यह अंडे समूह में होते हैं।
कुछ अन्य हिंदीजानकारी:
उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट (Butterfly Facts in Hindi) तितली के बारे में रोचक जानकारी पसंद आई होगी, दोस्तो ये दिलचस्प जानकारी आप अपने दोस्तों से शेयर जरूर करे